25 Apr 2024, 17:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में बड़ा आत्मघाती हमला, 13 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2017 3:23PM | Updated Date: Dec 14 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में गुरुवार को पुलिस की वर्दी पहने एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस प्रशिक्षण शिविर के भीतर घुसकर खुद को उड़ा लिया जिससे 13 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता मेजर मोहम्म्द हुसेईन ने बताया कि जनरल काहिए पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में पुलिस की परेड चल रही थी, तभी अपने शरीर पर विस्फोटक लपेटे हमलावर वहां घुसा और अपने को विस्फोट से उड़ा लिया।
 
एमिन एंबूलेंस निदेशक अब्दीकादिर अब्दीरहमान ने बताया कि 13 पुलिसकर्मी मारे गए हैं, वहीं 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकवादी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »