20 Apr 2024, 19:06:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में भूकंप के कई बार झटके, 18 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2017 4:40PM | Updated Date: Dec 13 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत करमान में कल और आज भूकंप के कई बार झटके महसूस किए गए। भूकंप में 18 लोग घायल हो गए और करीब 20 घर क्षतिग्रस्त हो गए। आठ लाख 20 हजार से अधिक की आबादी वाले करमान से 56 किलोमीटर दूर इलाके में कल पहली बार 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हांलाकि शुरु में भूकंप की तीव्रता 6.2 होने की बात कही गई थी। इसके बाद हल्के स्तर के कई झटके महसूस किए गए।

आज तड़के भी उसी इलाके में 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक एक बजे के बाद आए सबसे ताजे भूकंप का केंद्र करमान से 64 किलोमीटर उत्तर में महज दस किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

   

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »