20 Apr 2024, 13:39:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर हमला, 15 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2017 12:46PM | Updated Date: Dec 9 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोमा। अशांत चल रहे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत हो गई।  संगठन के इतिहास में यह सबसे भयानक हमला है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया कि ये शांतिरक्षक पड़ोसी देश तंजानिया से ताल्लुक रखते थे और उनकी हत्या गुरवार देर रात उत्तरी कीवु प्रांत में कांगो के पांच सैनिकों के साथ कर दी गई।

इस हमले में 53 कर्मी भी घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने घात लगाकर किए गए इस भयानक हमले पर गुस्सा जाहिर करते है उसे  घृणित  कृत्य बताया है। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों पर जान-बूझकर किया गया हमला अस्वीकार है और यह युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है।   

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »