29 Mar 2024, 00:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस कॉल गर्ल की वजह से एक प्रधानमंत्री को गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 4:39PM | Updated Date: Dec 8 2017 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बात है 1960 की जब एक 19 साल की कॉल गर्ल ने इंग्लैंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था। पूर्व कॉल गर्ल क्रिस्टीन कीलर की 75 साल की उम्र में लीवर की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनको एक स्कैंडल ने इंग्लैंड में मशहूर कर दिया था। वो था केबिनेट मिनिस्टर जॉन प्रोफूमो के साथ अफेयर। चोरी-छिपे इस अफेयर के बारे में जब दुनिया को पता चला तो प्रधानमंत्री को भी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।उनका और जॉन प्रोफूमो का स्कैंडल पूरी दुनिया में फेमस हो गया था।
 
द सन की खबर के मुताबिक, 19 साल की उम्र में वो लंदन की मशहूर कैब्रे डांसर हुआ करती थी। उनका डांस देखने के लिए कई वीआईपी और रईस लोग आते थे।तब उनकी मुलाकात केबिनेट सेक्रेटरी ऑफ वॉर मिस्टर जॉन प्रोफ्यूमा से हुई। उस वक्त जॉन इंग्लैंड की राजनीति के राइजिंग स्टार थे। उस दौरान दोनों के रिश्तों की बात दुनिया में फैली तो सबसे पहले उन्होंने बात दबाने की कोशिश की, बात पार्लियामेंट में बात उछली तो उन्होंने इस रिश्ते को अनैतिक करार दिया. लेकिन दोनों के रिश्तों की बातें होती रहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »