19 Apr 2024, 13:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने PAK को दिया झटका, भ्रष्टाचार के आरोप में रोका CPEC का फंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 6:08PM | Updated Date: Dec 5 2017 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बीजिंग ने चाइना-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की फंडिंग रोक दी है। चीन के इस फैसले से इस्लामाबाद सन्नाटे में है। सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘वन बेल्ट वन रोड’ (ओबीओआर) का हिस्सा है। सीपीईसी के गुलाम कश्मीर से होकर गुजरने के कारण भारत शुरुआत से ही इस परियोजना का विरोध करता रहा है।

बीजिंग इसके माध्यम से देश के पश्चिमी हिस्से को रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण अरब सागर से जोड़ने की योजना बना रहा है, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2015 की पाकिस्तान यात्रा के दौरान सीपीईसी की घोषणा की थी।पाकिस्तानी समाचारपत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट में चीन द्वारा सीपीईसी की फंडिंग रोकने का दावा किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »