19 Apr 2024, 07:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में लड़के ने लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद, मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 3:52PM | Updated Date: Dec 5 2017 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरिपुर। पाकिस्तान के हरिपुर इलाके में रहने वाले एक युवा फैक्ट्री कर्मचारी को अपने घर की दीवार पर भारत के समर्थन में नारा लिखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक एक सूचना पर उन्होंने रविवार को माखन कॉलोनी में रहने वाले इस युवक के घर पर छापा मारा और उसके घर की बाउंडरी दीवार पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' लिखा पाया। पाकिस्तान के 'द डॉन' के मुताबिक, जब पुलिस ने घर में रहने वाले अन्य लोगों से इस बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि साजिद शाह नाम के शख्स ने दीवार को इस नारे के साथ पेंट किया है।
 
पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 505 के तहत आपराधिक केस दर्ज किया। इस धारा के तहत साजिद को 7 साल की जेल के साथ जुर्माना भरने की सजा दी जा सकती है। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट से युवक की एक दिन की हिरासत भी ले ली। सोमवार को युवक को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »