29 Mar 2024, 17:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेशावर में एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पर आतंकी हमला, 9 छात्रों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 1:48PM | Updated Date: Dec 1 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पर हुए आतंकी हमले में अबतक 9 छात्रों की मौत हो गई है जबकी कई के घायल होने की खबर है। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मरने और घायल होने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। पेशावर प्रशासन ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है और यूनिवर्सिटी की तरफ आने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। 
 
पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, ये हमला सुबह करीब 9 बजे हुआ। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह तीन बंदूकधारी बुर्का पहने हुए इंस्टीट्यूट में घुसे और बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इस दौरान वहां बम धमाके की भी आवाज सुनी गई। वहीं सेना और पुलिस जवाबी कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी हैं। 
 
बता दें कि, पेशावर शहर, अफगानिस्तान सीमा के नजदीक है और पिछले कुछ सालों में चरमपंथी संगठन तालिबान के निशाने पर है।
 
तहरीक-ए-तालिबान प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने एक बयान जारी कर कहा कि उन लोगों ने पाकिस्तानी आईएसआई के पनाहगाह को निशाना बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »