25 Apr 2024, 19:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में इच्छामृत्यु मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 1:57PM | Updated Date: Nov 30 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया की संसद ने बुधवार को इच्छामृत्यु का कानून पारित कर दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में इच्छामृत्यु की अनुमति देने वाला वह पहला राज्य बन गया है। यह कानून 2019 में प्रभावी होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 100 घंटे से ज्यादा समय तक चली बहस के बाद यह विधेयक पारित हुआ। शाही मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। साल 2019 के मध्य में शुरू हो रहे नए कानून के तहत गंभीर बीमारी वाले मरीज अपने जीवन को खत्म करने के लिए घातक दवा का अनुरोध कर सकेंगे।
 
2016 में पिता की मृत्यु के बाद इच्छामृत्यु कानून का समर्थन करने वाले राजनेता डेनिएल एंड्रूज ने इस कानून पर काम करने वाले अपने सहकर्मियों, विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री जिल हेनेसी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेलबर्न में बताया कि ऑस्ट्रेलिया  में गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए जो जीवन के अंतिम समय में करुणा और गरिमा पाने के हकदार हैं, उनके लिए स्वैच्छिक मृत्यु से संबंधित कानून को पारित करने वाला विक्टोरिया पहला राज्य है।
 
इन शर्तों का करना होगा पालन
इस योजना का उपयोग करने वाले सक्षम मरीजों के लिए एक समय सीमा होगी। उन्हें कम से तकम 12 महीने विक्टोरिया में रहना होगा। वहीं मानसिक रोगियों को जीवन समाप्त करने की अनुमति दिए जाने से पहले मनोचिकित्सक से जांच कराना होगी। हेनेसी ने बुधवार को एक मीडिया रिलीज में कहा ढाई साल की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार विक्टोरियाई लोगों को जीवन के अंत में अधिक सहारा, करुणा और नियंत्रण देगा। चिकित्सा मदद के जरिए आत्महत्या के प्रत्येक अनुरोध की समीक्षा के लिए एक विशेष बोर्ड भी गठित किया जाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »