20 Apr 2024, 18:04:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुझे हाफिज से प्यार, लश्कर का बड़ा समर्थक हूं: परवेज मुशर्रफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2017 11:37AM | Updated Date: Nov 29 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का खुद को सबसे बड़ा समर्थक बताया है। साथ ही कहा है कि वो आतंकी हाफिज सईद को भी बहुत पसंद करते हैं। पाकिस्तान टीवी एआरवाई टीवी के एक कार्यक्रम में मुशर्रफ ने यही भी माना है कि सईद भी उन्हें बहुत पंसद करता है। 26/11 मुंबई के गुनाहगार पर बात करते हुए पू्र्व राष्ट्रपति ने आगे कहा कि कश्मीर में सईद की घुसपैठ को वो समर्थन करते हैं। जमात-उद-दावा संगठन भी उन्हें पसंद करता है।
 
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हाफिज सईद से मिल चुका हूं। हाल के दिनों में मेरी और उनकी (सईद) मुलाकात हुई थी। मैं कश्मीर में कार्यवाई का समर्थन में रहा है। मैं हमेशा से उनके एक्शन के समर्थन में रहा हूं। क्योंकि भारतीय सेना को हमें दबाना है। यहीं सबसे बड़ा दबाव है। अमेरिका के साथ मिलकर भारत ने हाफिज सईद को आंतकी घोषित करवा दिया।’ मुशर्रफ ने इस दौरान कहा कि हां मुझे पता है कि सईद कश्मीर में सक्रिय रहते हैं। कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »