28 Mar 2024, 21:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज ने UN में लागाई याचिका, आतंकियों की लिस्ट से हटाएं नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 11:04AM | Updated Date: Nov 28 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामबाद। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में अपील की है कि उसका नाम आतंकियों की लिस्ट से हटा दिया जाए। ये अर्जी लाहौर की एक लॉ 'मिर्जा एंड मिर्जा' फर्म के जरिए से लगाई है। ये याचिका तभी दायर की गई थी, जब वह नजरबंद था।

आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान कोर्ट के आदेश के बाद हाफिज सईद को रिहा कर दिया गया है। 31 जनवरी को सईद और उसके चार सहयोगियों को 90 दिनों के लिए हिरासत में लिया था। 
 
अमेरिका ने सईद के सिर पर एक करोड़ रुपए डॉलर का इनाम रखा है। मई 2008 में अमेरिकी वित्त विभाग ने सईद को एक वैश्विक आतंकी घोषित किया था। 
 
हाफिज को तुरंत गिरफ्तार करे पाक
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सेंडर्स ने कहा था, "अमेरिका लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हाफिज सईद को रिहा करने की निंदा करता है। हम चाहते हैं कि उसे दोबारा से अरेस्ट किया जाए और उस पर केस चलाया जाए।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »