25 Apr 2024, 13:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने कहा- पाक हाफिज सईद को तुरंत गिरफ्तार करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 5:55PM | Updated Date: Nov 26 2017 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि यदि पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार नहीं करता तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर भी पड़ेगा। 

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि, अमेरिका सईद की नजरबंदी से रिहाई की कड़ी आलोचना करता है और उसकी तुरंत दोबारा गिरफ्तारी की मांग करता है। 
 
सईद की रिहाई से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने में पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को लेकर गलत संदेश गया है और पाक के वे दावे झूठे साबित हुए हैं, जिसमें पाक ने कहा था कि वह अपनी जमीं का उपयोग आतंकियों को पनाह देने के लिए नहीं करने देगा।
 
बयान में कहा गया, यदि पाकिस्तान सईद को गिरफ्तार कर उसपर लगे आरोपों के लिए उसे दंडित नहीं करती है तो इस निष्क्रियता का गंभीर असर द्वीपक्षीय संबंधों और पाकिस्तान की वैश्विक प्रतिष्ठा पर भी पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »