19 Apr 2024, 17:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, पेशावर के IG समेत 2 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2017 3:06PM | Updated Date: Nov 24 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले में पेशावर के आईजी और उनके सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। शहर पुलिस प्रमुख ताहिर खान ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अशरफ नूर अपने आॅफिस जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने अपनी मोटरसाइकिल उनके वाहन से टकरा दी, जिससे विस्फोट हो गया। 
 
इस हमले में नूर का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आग में झुलसे उनके सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने हमले की निंदा की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »