25 Apr 2024, 01:51:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पति और 9 बच्चों को छोड़, महिला ने फेसबुक फ्रेंड से रचाई शादी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 11:48AM | Updated Date: Nov 14 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। प्यार की ना तो उम्र होती है ना सरहदें लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती है जो आश्चर्यचकित कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है इंग्लैंड में जहां एक 9 बच्चों की मां को अपने फेसबुक फ्रैंड से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।खबरों के अनुसार यह महिला हेदी हेपवर्थ, इंग्लैंड के बोल्डन की रहने वाली है और 44 वर्षीय है। उसकी फेसबुक पर 30 साल के युवक ममादू से दोस्ती हुई। लगातार बातें और चैटिंग के दौरान दोस्ती पर कब प्यार का रंग चढ़ा पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनो ने शादी करने का फैसला लिया।फिर क्या था, हेदी अपने पति और 9 बच्चों को छोड़कर ममादू से शादी रचाने पहुंच गई।
 
पूरी घटना को लेकर हेदी के पति एंडी ने ममादू पर अपनी पत्नी का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। हेदी के पति एंडी के अनुसार पिछले कुछ समय से हेदी की चाल ढाल बदल गई थी और उसने इतने सालों में पहली बार इंग्लैंड के बाहर कदम रखा। वो अपने प्रेमी से मिलने के लिए अफ्रीका तक पहुंच गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »