25 Apr 2024, 19:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराकी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 5:10PM | Updated Date: Nov 12 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में एक सैन्य हेलिकॉप्टर आज अपनी नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। सेना और इराकी वायु सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायु सेना अधिकारियों ने बताया कि रूस में निर्मित एमआई-17 हेलीकॉप्टर दक्षिणी प्रांत कुट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो पायलट और सेना के पांच अधिकारियों की मौत हो गयी।सेना ने अपने बयान में कहा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई।वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमले में सद्दाम हुसैन को अपदस्थ करने के बाद इराक धीरे-धीरे अपनी वायु सेना का पुनर्निर्माण कर रहा है। एक समय यह दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना में शामिल थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »