24 Apr 2024, 12:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने कूलभूषण जाधव को दी पत्नी से मिलने की इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 9:24PM | Updated Date: Nov 10 2017 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और अंतराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान ने कूलभूषण जाधव से उनकी पत्नी को मिलने की इजाजत दी है। पाक सरकार ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए कुलभूषण को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने का फैसला किया है। इस मामले में पाकिस्तान ने भारत को मुलाकात के लिए प्रस्ताव दिया है। इस बारे में शुक्रवार को एक नोट भारतीय उच्चायुक्त को भी भेजा गया है। 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार मानवता के आधार पर कुलभूषण जाधव की उनकी पत्नी से मुलाकात करवाएगा और यह मुलाकात पाकिस्तान में होगी। 
 
पाकिस्तान के इस फैसले को एक बार फिर से भारत की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। भारत और अंतराष्ट्रीय कोर्ट ने पाकिस्तान को झुकने को मजबूर किया। भारत अंतराष्ट्रीय कोर्ट में पाकिस्तान को पहले भी पटखनी दे चुका है।
 
क्या है मामला? 
पाक की एक कोर्ट ने अप्रैल में 46 वर्षीय जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद मई में भारत की अपील पर अंतराष्ट्रीय कोर्ट ने उनकी फांसी पर रोक लगा दी थी। बता दें कि जाधव भारतीय नौसेना के रिटायर्ड कमांडर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »