25 Apr 2024, 10:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुंबई हमले से पाकिस्तान की दुनिया में छवि बिगड़ी: पूर्व पाक सचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2017 5:53PM | Updated Date: Nov 7 2017 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज मोहम्मद खान ने कहा कि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि बिगाड़ी और कश्मीर के हितों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई।

मुंबई में नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इसमें पाकिस्तान के आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को पकड़ा गया था और उसे भारत की एक जेल में फांसी दी गई थी।
 
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने खान के हवाले से कहा, पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने के अलावा हमले ने कश्मीर के हितों को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाई।  
 
खबरों के मुताबिक, वह रविवार को वाशिंगटन में पाकिस्तान के दूतावास में आयोजित कश्मीर दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमलों के लिए भारत द्वारा पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने से दुनियाभर में उसकी छवि खराब हुई।
 
पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक तौकीर हुसैन ने कश्मीरी संघर्ष को राजनीतिक और नैतिक समर्थन देने की जररत पर जोर दिया। हुसैन ने कहा कि अमेरिका अपने हितों के कारण भारत के करीब आया। उन्होंने कहा, कश्मीर इस क्षेत्र की भू-राजनीति का पीडि़त बन गया है। हुसैन ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली के एक हालिया बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत से पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए कहा है।
 
हुसैन ने कहा कि हेली कश्मीर संघर्ष को दबाने में भारत की मदद के लिए पाकिस्तान के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत एजाज चौधरी ने आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीर के स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के लिए क्रूर हिंसा का इस्तेमाल कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »