20 Apr 2024, 10:50:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया में स्कूल में घुसी कार, दो छात्रों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2017 1:36PM | Updated Date: Nov 7 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आज एक कार के स्कूल के क्लासरुम में घुसकर टक्कर मार देने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी सिडनी के एक स्कूल में लकड़ी की दीवार वाले क्लासरुम को तोड़ती हुई एक कार घुस गई। उस समय कक्षा में 24 नाबालिग छात्र अपने शिक्षक के साथ थे। इस घटना में मारे गए दोनों छात्रों की उम्र आठ-आठ वर्ष है। 
 
तीन छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें दो की उम्र आठ वर्ष और एक की नौ वर्ष है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 16 छात्रों और शिक्षक को मामूली उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। स्थानीय टीवी चैनलों की ओर से प्रसारित फुटेज में टूटी दीवार के साथ क्लासरुम के अंदर खड़ी कार दिखाई दे रही है। बच्चों की चित्रकारी और फोटो से पटा क्लासरुम पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक कार की चालक एक 52 वर्षीय महिला है जिसको कोई चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच का रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »