25 Apr 2024, 00:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भाई के प्रेम प्रसंग का बदला लेने के लिए बहन को निर्वस्त्र घुमाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 4:20PM | Updated Date: Nov 4 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान शहर में एक नाबालिग लड़की के कपड़े उतार कर उसे सड़कों पर नंगा घुमाया गया। खबरों के मुताबिक बच्ची का साथ ऐसा उसके भाई के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बदला लेने के लिए किया गया। पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक यह वाकया, 27 अक्टूबर का है जब एक 16 साल की लड़की तालाब से पानी लेकर अपने घर लौट रही थी लेकिन रास्ते में ही उसको कुछ पुरुषों ने धर दबोचा और उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे एक घंटे तक सड़कों पर घुमाया। 
 
इसके बाद आरोपियों ने कहा कि लड़की को उसके भाई की जगह सजा दी जा रही है, जिसका गांव की ही किसी लड़की के साथ कथित अफेयर चल रहा था। पुलिस की माने तो हमलावर उसी लड़की के परिवारवाले हैं जिससे पीड़िता के भाई का अफेयर चल रहा है और उन्होंने परिवार के सम्मान को वापस पाने के लिए यह कृत्य किया। इससे पहले लड़की के भाई पर पंचायत ने इसी मामले में 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अभी भी सजावल नामका मुख्य आरोपी फरार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »