28 Mar 2024, 17:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मॉरीशस में छाया सीएम योगी का जादू, लगे जय श्री राम के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 3:19PM | Updated Date: Nov 3 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉरीशस। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जैसे ही मॉरीशस में प्रवासी भोजपुरी सम्मेलन में पहुंचे तो उनके सामने जमकर जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए। जय श्री राम के नारों के साथ ही योगी-योगी के नारे भी लगे। योगी अदित्यनाथ ने मॉरीशस में प्रवासी भोजपुरी सम्मेलन में अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और वाराणसी के साथ-साथ आगरा के ताजमहल की भी खूब चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के लोगों को इन पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए आमंत्रित किया। योगी आदित्यनाथ ने हजारों की तादाद में जुटें भोजपुरी भाषी मॉरीशस के लोगों को उनकी जड़ों की याद दिलाई।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढाई सौ साल पहले उनके पुरखें बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से मॉरीशस में बसे थे। इतने साल बीतने के बाद भी उन्होंने अपनी संस्कृति को संजोए रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश और मॉरीशस के रिश्‍तों को और गहरे तथा भावनात्‍मक बनाने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं मॉरीशस उद्योग, निवेश एवं पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
 
सीएम योगी ने सुझाव देते हुए कहा कि अगले वर्ष जब मॉरीशस में अप्रवासी दिवस का आयोजन हो तो उस अवसर पर ना केवल उत्तर प्रदेश तथा बिहार से भोजपुरी से जुड़े कुछ विशिष्ट आयोजनों का यहां पर मंचन हो, बल्कि विभिन्न देशों में आयोजित की जाने वाली रामलीला का विशिष्ट आयोजन किया जाए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »