24 Apr 2024, 07:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

...और जब गायब हो गया अमेरिका के राष्ट्रपति का टि्वटर अकाउंट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 12:08PM | Updated Date: Nov 3 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कल शाम कुछ देर के लिए गायब हो गया था। हालांकि अब वह ठीक हो गया है और पहले की तरह काम कर रहा है।

कल शाम करीब सात बजे के आसपास सोशल मीडिया पर खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति का अकाउंट ट्विटर से गायब हो गया है और खोजने पर यूजर ‘‘मौजूद नहीं है’’ का संदेश आ रहा था। इसके बाद अकाउंट शाम में करीब साढ़े सात बजे बहाल हुआ।

हालांकि अकाउंट गायब होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। व्हाइट हाउस और ट्विटर के प्रवक्ताओं ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »