23 Apr 2024, 11:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली अचानक बनी मॉडल, जानिए ऐसा क्या हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 6:33PM | Updated Date: Nov 2 2017 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजील। किसकी किस्मत कब और कहां संवर जाए कुछ कहा नही जा सकता कुछ ऐसा ही हुआ है ब्राजील में रहने वाली 25 साल की रीटा माटोज के साथ। रीटा मैटोज पेशे से एक स्ट्रीट स्वीपर हैं। हर रोज सुबह चार बजे के बाद उठकर वे अपनी यूनिफॉर्म में बारह घंटे तक सड़कों की सफाई करती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके आकर्षक फोटो समूचे ब्राजील में व्हाट्‍सएप पर वायरल हो गए। फोटो वायरल होते ही रीटा माटोज को मॉडलिंग के लिए फोन आने लगे। बस फिर क्या था रीटा की किस्मत खुली और उसे मिल गया मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट। लोगों ने जैसे ही इतनी खूबसूरत लड़की की झाड़ू लगाते हुए तस्वीर देखी उनको यकीन नहीं हुआ। 

कई लोगों ने कंमेट भी किया कि इस लड़की को मॉडलिंग करनी चाहिए। लोग उन्हें सलाह देते हैं कि उन्हें इससे अच्छा काम मिल सकता है और बहुत से लोग तो उनसे विवाह करने को तैयार हैं।  फिलहाल रीटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। रीटा को इस बात से दुख होता है कि देश में लोग एक महिला सफाईकर्मी के प्रसिद्ध होने से नाराज हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनके कारण अन्य महिला सफाईकर्मियों के साथ भेदभाव होता है जो कि उसके जैसी सुंदर नहीं दिखती हैं। लेकिन कुछ लोग उनकी मदद करने के लिए भी आगे आए हैं और रीटा को भरोसा है कि जल्द उन्हें मॉ‍डलिंग का काम मिल सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »