24 Apr 2024, 06:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अजय बिसारिया बने पाकिस्तान में भारत के नए उच्चायुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 4:56PM | Updated Date: Nov 2 2017 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पोलैंड में तैनात भारतीय राजदूत और अनुभवी राजनयिक अजय बिसारिया को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बुधवार रात विदेश मंत्रालय द्वारा की गई। 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी गौतम बंबावाले का स्थान लेंगे जिन्हें पिछले महीने चीन में नियुक्त किया गया है।
 
मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी जल्द संभालेंगे। बिसारिया की नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब भारत में श्रृंखलाबद्ध आतंकवादी हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में ठंडापन है। इन हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों द्वारा उरी, पठानकोट में किया गया हमला शामिल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »