20 Apr 2024, 08:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भाई के प्यार की सजा बहन को मिली, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 11:51AM | Updated Date: Nov 1 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। मानवाधिकार का राग अलापने वाले पाकिस्तान से समाज को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिससे वहां की महिलाओं की सुरक्षा स्थिति का पता चलता है। उतर पश्चिम पाकिस्तान में परिवार की झूठी शान के लिए एक महिला को पूरे समाज के सामने शर्मसार किया गया। 
 
महिला का अपराध था कि वह उस लड़के की बहन थी, जिसने इलाके की एक लड़की से प्रेम किया। पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक महिला के भाई का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद लड़की के परिवार ने अपनी झूठी शान के लिए लड़के की बहन को सभी के सामने कपड़े उतारने पर मजबूर किया। 
 
आरोपियों का बदला यहीं नहीं पूरा हुआ, उन्होंने महिला को निर्वस्त्र करके पूरे इलाके में घुमाया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि दो मुख्य आरोपी अभी-भी फरार चल रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »