23 Apr 2024, 21:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लैट से पुलिस ने बरामद किए 9 शव, डिब्‍बे में रखे थे कटे हुए सिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 5:07PM | Updated Date: Oct 31 2017 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान पुलिस ने टोक्यो के एक फ्लैट से बिना सिर के 9 शव बरामद किए हैं। पुलिस ने एक निजी चैनल को बताया कि फ्लैट से 8 महिलाओं और एक आदमी का शव मिलने के बाद दक्षिण टोक्यो के जामा स्थित एक अपार्टमैंट में रहने वाले ताकाहिरो शिराइशी (27) को  गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपी  शिराइशी ने पुलिस को बताया कि मैंने उनकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शवों के साथ छेड़छाड़ भी की। शिराइशी ने बताया कि बाथरूम में शवों के टुकड़े किए। 

पुलिस प्रवक्ता ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपार्टमैंट से शव बरामद करने से पहले दरवाजे पर रखे कूल बॉक्स में से 2 शवों के सिर बरामद किए थे। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अन्य शव अपार्टमेंट में मौजूद अन्य बड़े बक्सों से बरामद किए। दरअसल पुलिस एक 23 वर्षीय लापता महिला के मामले में जांच कर रही थी। जांच के दौरान उन्हें महिला और शिराइशी के बीच रिश्ते का पता चला। समाचार पत्र 'सेंकेई शिंबुन' के अनुसार महिला ने पहले ट्वीट किया था मैं अपने साथ आत्महत्या करने वाले की तलाश कर रही हूं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »