20 Apr 2024, 18:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत, 17 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 1:15PM | Updated Date: Oct 31 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। पूर्वी लीबिया शहर डेरना पर कल हुए एक हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। चिकित्सा सूत्रों और स्थानीय निवासी ने यह जानकारी दी। डेरना पर लंबे समय से लीबियाई नेशनल आर्मी (एलएनए) का कब्जा है, जो कभी-कभी शहर पर हवाई हमले करता रहता है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने हवाई हमले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
डेरना के दक्षिण में दहर अल-हमार जिले और शहर से 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके अल फÞतेह पर यह हमला हुआ। एक निवासी ने बताया कि सोमवार हुआ यह हमला एक घंटे तक जारी रहा। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 17 लोग घायल भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »