20 Apr 2024, 13:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में आईएस से जुड़े 143 संदिग्ध हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:05PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। तुर्की पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान देश के आठ शहरों से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 143 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अनाडोलू ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया कि इस्तांबुल में आतंकवादी हमले की योजना बना रहे दो महिलाओं सहित चार आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। एरजूरम प्रांत में वरिष्ठ आईएस सदस्यों समेत कुल 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। 
 
इसके अलावा बुर्सा प्रांत में पुलिस के आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 39 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्धों में दो अजरबैजान और 28 सीरिया के थे। शनिवार को भी राजधानी अंकारा से 49 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। देश के पांच अन्य शहरों से भी 33 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »