29 Mar 2024, 11:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मासूम के लिए बनी जिंदगी नरक, 180 डिग्री तक घूम चुकी है गर्दन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 2:39PM | Updated Date: Oct 29 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। दुनिया में कई बार ऐसी बीमारियां सामने आ जाती हैं, जो न सिर्फ अजीब होती है बल्कि उनकी वजह से बीमार व्यक्ति का पूरा जीवन 'नरक' सा हो जाता है। ऐसी ही एक बीमारी पाकिस्तान के कराची में रहने वाली अफसीन क्यूमबर को है। शारीरिक अक्षमता के कारण 9 साल की अफसीन अपने सिर को संतुलित नहीं रख पाती है और उसका सिर 180 डिग्री पर घूम जाता है।
 
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मस्क्युलर डिसऑर्डर (मांसपेशियों संबंधी विकार) से पीड़ित अफशीन ना तो अपना सिर सीधा रख सकती है, ना ही ठीक से चल सकती है और ना ही खड़ी हो सकती है। यहां तक कि उसे खाना खाने और टॉइलट जाने में भी दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। बच्चे उसे देखकर डरते हैं। वह स्कूल भी नहीं जाती है। अफशीन के छह भाई-बहन है और वही उसके दोस्त भी हैं।
 
घर के वयस्कों का मानना है कि अफशीन उनके पापों का नतीजा है। अफशीन के पिता अल्लाह जूरियो (55) और मां जमलीन (50) के मुताबिक, उन्होंने अफशीन को कई स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया है, लेकिन सभी ने इस दुर्लभ बीमारी का इलाज न होने की बात कही है। जमलीन के मुताबिक अफशीन भी अन्य बच्चों की तरह नॉर्मल ही पैदा हुई थी। लेकिन पैदा होने के 8 महीने बाद उसकी जिंदगी बदल गई। जब वह आठ महीने की थी।
 
तब एक बार खेलते-खेलते गिर गई, उस दौरान उसे गर्दन में चोट आई थी। उस समय घरवालों ने उस चोट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और थोड़ा बहुत इलाज करवा दिया। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई, उसकी परेशानी भी बढ़ती गई। अल्लाह जूरियो के मुताबिक, उनके पास किसी अच्छे हॉस्पिटल में इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए बस लोगों के तानों को अनसुना कर देते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »