20 Apr 2024, 05:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान हमलों में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 4:21PM | Updated Date: Oct 28 2017 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में पुलिस जांच चौकियों पर तालिबान आतंकवादियों के अलग-अलग हमलों में कम से कम नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि तालिबान लड़ाकों ने दो पुलिस जांच चौकियों पर हमले किए जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद हुई झड़प में छह आतंकवादियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार उसके संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने बताया कि जांच चौकियों के दोनों कमांडरों समेत 14 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वर्ष 2014 के आखिर में अमेरिकी और नाटो बलों के औपचारिक रूप से अपना मिशन समाप्त करने के बाद से अफगानिस्तानी सैनिक तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »