16 Apr 2024, 10:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यात्रियों से भरी बस त्रिशुली नदी में गिरी, 19 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 3:24PM | Updated Date: Oct 28 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल में धाडिंग जिले के बांगमोड में शनिवार को  एक बस के त्रिशुली नदी में गिरने से इसमें सवार 19 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गई। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बस राजबिराज से काठमांडू की ओर जा रही थी। राहत कर्मियों ने नदी से 19 शवों को निकाला जिसमें सात पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन सभी घायल हो गए हैं। बस में कितने लोग सवार थे अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि बस के अंदर अब भी कई लोग फंसे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »