29 Mar 2024, 19:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोहिंग्या की आबादी रोकने के लिए बांग्लादेश लेगा नसबंदी का सहारा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 1:58PM | Updated Date: Oct 28 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालोंगखाली। बांग्लादेश रोहिंग्याओं की बढ़ती हुई आबादी को रोकने के लिए शरणार्थी कैंपों में नसबंदी की योजना बना रहा है। रोहिंग्या कैंपों में जगह पाने के लिए शरणार्थियों के बीच हो रहे संघर्ष और बर्थ कंट्रोल न कर पाने की समस्या ने सरकार का ध्यान इस तरफ खींचा है।

म्यांमार में रोहिंग्या संकट की वजह से 6 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों ने बांग्लादेश में शरण ले रखी है। म्यांमार के रखाइन प्रांत से लाखों रोहिंग्याओं ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पलायन भी किया है लेकिन बांग्लादेश जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। 

रोहिंग्याओं की अधिक संख्या होने की वजह से बांग्लादेश के कैंपों में उन्हें रोटी, कपड़ा और रहने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है। रोहिंग्याओं के लिए इन कैंपों में स्वास्थ सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं। लोकल अधिकारियों को इस बात का डर है कि बढ़ती जनसंख्या, भोजन-पानी के अभाव से स्थिति और भी खतरनाक हो जाएगी। 

बेरोजगारी की वजह से रोहिंग्या फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से आने वाले समय में ये समस्या और बढ़ सकती है। कॉक्स बाजार में फैमिली प्लानिंग सर्विस के प्रमुख पिंटू कांति भट्टाचारजी ने कहा कि रोहिंग्याओं में फैमिली प्लानिंग के बारे में बहुत कम जानकारी है। शिक्षा की कमी भी इस समस्या की प्रमुख वजह है। 

हालात ऐसे हैं कि कैंप में कई रोहिंग्याओं के 19 बच्चे हैं और कुछ पुरुषों की एक से ज्यादा पत्नियां हैं। जिला परिवार नियोजन अधिकारियों ने गर्भनिरोधक प्रदान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है, लेकिन कहते हैं कि अब तक वे शरणार्थियों में सिर्फ 549 कंडोम के पैकेट वितरित करने में कामयाब रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »