29 Mar 2024, 14:02:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व पाक PM नवाज़ शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 12:30PM | Updated Date: Oct 26 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नवाज शरीफ के वकील ने बताया कि उनके खिलाफ पनामा पेपर और भ्रष्टाचार के एक अन्य  मामले में वारंट जारी किया है। 

वर्तमान में नवाज शरीफ अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं और इसी महीने की शुरुआत में उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद से वो लंदन से नहीं लौटे हैं। 

मीडिया से बातचीत में बचाव पक्ष के एक वकील ज़फर खान ने बताया कि, "अकाउंटेबल कोर्ट ने आज पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में जमानती वारंट जारी किया और 3 नवंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है।"

गौरतलब है कि जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनके परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उनके पद से बरखास्त कर दिया था। पाकिस्तान के 70 सालों के इतिहास में ये 15वां मौका था जब किसी प्रधानमंत्री को अपना टर्म पूरा करने से पहले ही कुर्सी छोड़नी पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »