25 Apr 2024, 06:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 4:39PM | Updated Date: Oct 25 2017 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग माओत्से तुंग के बाद अपने देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में स्थापित हो गए हैं। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने बुधवार को राष्ट्रपति के रूप में जिनपिंग के पांच साल के दूसरे कार्यकाल की पुष्टि कर दी है। साथ ही पार्टी संविधान में चिनफिंग का नाम और उनके सिद्धांत को शामिल कर लिया है। इस तरह उनका दर्जा बढ़ाकर पार्टी के संस्थापक माओ और उनके उत्तराधिकारी डेंग शियाओपिंग के बराबर कर गया दिया है। 
 
पांच साल पर होने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी संविधान में चिनफिंग की अवधारणा 'नए युग के लिए चीन की विशेषताओं के साथ समाजवाद' को शामिल किया गया। अब तक माओ और डेंग के नाम और सिद्धांत ही पार्टी संविधान में शामिल थे। इससे पहले पद पर रहते हुए केवल माओ का नाम ही संविधान में शामिल किया गया था, जबकि डेंग का नाम उनकी मृत्यु के बाद 1997 में शामिल किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »