24 Apr 2024, 17:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

12 साल की उम्र में बनी मां, टीवी शो पता लगाएंगा कौन है बाप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 3:16PM | Updated Date: Oct 25 2017 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। टीवी पर आने वाले शो का गिरता स्तर वाकई चिंता का विषय है। यूक्रेन में टीवी पर एक ऐसा शो दिखाया जा रहा है जिसने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक 12 साल की बच्ची, जोकि हाल ही में मां बनी है, उसके पिता का खुलासा नेशनल टेलीविजन पर किया जाएगा। इसके लिए चैनल ने बकायदा एक सीरीज भी चलाई है जिसमें सवालों-जवाबों के आधार पर बच्ची के पिता का पता लगाया जाएगा। जिन लोगों पर शक गहराएगा, उनका अंत में डीएनए टेस्ट किया जाएगा। 12 साल की कच्ची उम्र में मां बन गई तान्या ये सीरीज यूक्रेन के एक चैनल पर शुरू हो चुकी है और इसके दो एपिसोड टेलीकास्ट भी किए जा चुके है। 'इट कंसर्न्स एवरीबडी' नाम से इस शो में एक 12 साल की लड़की को बुलाया गया। यूक्रेन के ल्विव की रहने वाली तान्या केवल 11 साल की उम्र में प्रेगनेंट हो गई। 
 
उसे प्रेगनेंसी के दौरान न दर्द हुआ, न ही गर्भ में बच्चे का पता चला। एक दिन अस्पताल में जब वो अपनी मां के साथ थी, तब एक डॉक्टर को उस पर शक हुआ। इसके बार तान्या का सीटी स्कैन कराया गया और वो प्रेगनेंट निकली। तान्या के साथ कई बार रेप किया गया। वो खेलने-कूदने की उम्र में मां बन गई। ये सब मुश्किलें जैसे कम नहीं थीं कि उस बेचारी बच्ची के जख्म बार-बार टीवी पर पूरी दुनिया के सामने कुरेदे जा रहे हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली वेलेरिया लुत्कोवस्काया ने चैनल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ल्विव पुलिस ने अंडरएज सेक्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं पिता का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक अलग डीएनए टेस्ट के लिए भी कहा है। 11 साल की उम्र में तान्या का रेप करने वाले एंड्री को भी जेल हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »