29 Mar 2024, 20:11:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 7:08PM | Updated Date: Oct 23 2017 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज हुर्इं दो निर्माणधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिजवान रामली ने बताया कि सोमवार को एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया।
 
बचावकर्ता एक मलेशियाई नागरिक का शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं जो मलबे में बहुत अंदर फंसा हुआ है। उत्तरी पेनांग राज्य में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 49 मंजिला दो निर्माणधीन इमारतें ध्वस्त हो गई थी। भूस्खलन में 14 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया। अन्य पीड़ित चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, म्यांमा और बांग्लादेश के है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »