25 Apr 2024, 16:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बढ़ रही है हमारी हिंदी, अमेरिकी डॉक्टर भी सीख रहे हैं क,ख,ग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:53PM | Updated Date: Oct 23 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। एक ओर जहां हिन्दुस्तान में ही हिंदी उपेक्षा का शिकार हो रही है, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि अमेरीकी डॉक्टर्स को हिंदी पसंद आ रही है। एक स्टडी के मुताबिक, अमेरिकी डॉक्टर्स के बीच बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी गैर-अंग्रेजी भाषा हिंदी है। इस स्टडी के मुताबिक अमेरिकी डॉक्टर्स अंग्रेज़ी के अलावा सबसे ज्यादा स्पेनिश भाषा का इस्तेमाल करते हैं और फिर उसके बाद हिंदी का नंबर आता है। यह सर्वे पिछले हफ्ते Doximity नाम की एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग कंपनी द्वारा किया गया था। इस कंपनी को अमेरिका की सबसे बड़ी मेडिकल सोशल नेटवर्क कंपनी बताया जा रहा है। 
 
कंपनी के मुताबिक़ उन्होंने इस स्टडी के लिए करीब 60,000 डॉक्टर्स के बीच सर्वे किया। जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि अमेरिका के बहुभाषी डॉक्टर्स में से तक़रीबन 36.2% डॉक्टर्स स्पेनिश बोल लेते हैं तो वहीं 13.8% डॉक्टर्स हिंदी बोलते है। एक और रिसर्च के मुताबिक अमेरिका की लगभग 30 करोड़ आबादी में से 2.5 करोड़ लोग हिंदी का प्रयोग करते है। दरअसल बड़ी मात्रा में भारतीय समुदाय के लोग अमेरिका में बस गए है और वहीं काम करते है। अमेरिका के 9,50,000 डॉक्टर्स में से 1,00,000 डॉक्टर भारतीय मूल के है। ऐसे में हिन्दीभाषी डॉक्टर्स की संख्या तो थी ही,पर अब अमेरीकी और दूसरे देशों के रहने वाले डॉक्टर्स बढ़-चढ़ कर हिंदी सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे है। इससे अमेरिका में डॉक्टर्स के बीच हिन्दी फलफूल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »