20 Apr 2024, 05:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने की बड़ी कार्रवाई, कराची में मार गिराए आठ आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:45PM | Updated Date: Oct 23 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान। इस्लामाबाद पाकिस्तान के कराची शहर में सुरक्षा बलों ने कम से कम 8 आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पाकिस्तान रेंजर्स और आतंकवाद रोधी पुलिस विभाग के कर्मियों ने कराची की एक इमारत को घेर लिया जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकवादी इसी इमारत में छिपे हुए थे। दो पुलिसकर्मी और एक रेंजर इस अभियान के दौरान घायल हो गए। इमारत से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए गए है।
 
रेंजर्स के प्रवक्ता मेजर कंबार रजा ने कहा कि पांच आतंकवादी मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय घायल आतंकवादियों की भी मौत हो गई। दो आतंकवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 आतंकवादी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए जहां उनकी मौत हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »