25 Apr 2024, 18:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत से गोद ली बच्ची का अमरीका में मिला शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 2:35PM | Updated Date: Oct 23 2017 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। अमेरिका में पुलिस को एक बच्ची का शव मिला है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह शव दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन वर्षीय भारतीय बच्ची का है। यह बच्ची उस समय लापता हो गई थी जब उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज (37) ने दूध पूरा नहीं पीने की सजा के तौर पर देर रात उसे घर से बाहर निकाल दिया था। मैथ्यूज ने इस बच्ची को गोद लिया था। शेरीन मैथ्यूज शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित है और उसे बात करने में दिक्कत होती है। उसे अंतिम बार सात अक्तूबर को डलास के रिचर्डसन में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा गया था। रिचर्डसन पुलिस ने आज घोषणा की कि उन्हें एक सड़क के नीचे एक सुरंग में बच्ची का शव मिला है।
 
पुलिस ने आशंका जताई कि यह शव संभवत शेरीन का है लेकिन उन्होंने शव की पहचान की पुष्टि नहीं की। यह शव मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है। तलाश अभियान के तौर पर अधिकारियों ने सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था। खोजी कुत्तों की मदद से सुरंग में सुबह करीब 11 बजे शव मिला। शव की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सकीय जांचकर्ता मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
शेरीन को गोद लेने वाले उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज को बच्चे को छोड़ने या उसकी जान खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे बाद में 2,50,000 डॉलर की जमानत पर हिरासत से रिहा कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मैथ्यूज केरल का रहने वाला है। गिरफ्तारी वारंट शपथपत्र के अनुसार, मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसने शेरीन को सात अक्तूबर को देर रात करीब तीन बजे घर से बाहर निकाल दिया था और उसे एक बड़े पेड़ के पास खड़े होने को कहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »