28 Mar 2024, 15:44:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया ट्रक बम हमले में मरने वालों की संख्या 358 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 1:05PM | Updated Date: Oct 21 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए अभी तक के सबसे घातक ट्रक बम हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 358 हो गई है और 228 से अधिक लोग घायल है। होदान में 14 अक्तूबर को विस्फोट से भरे ट्रक में विस्फोट से अति व्यस्त व्यावसायिक जिले की 20 इमारतें तबाह हो गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग इस हद तक जल गए थे कि उन्हें पहचाना भी नहीं जा पा रहा था। कई विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रक में संभवत 550 किलोग्राम विस्फोटक भरा था। सोमालिया के सूचना मंत्री अब्दिरहमान उस्मान ने ट्वीट किया कि हताहतों का ताजा आंकड़ा 642 है (358 मृतक, 228 घायल और 56 लापता)। घायलों में से 122 लोगों को इलाज के लिए तुर्की, सूडान और केन्या ले जाया गया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »