26 Apr 2024, 02:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में मुठभेड़ में 30 पुलिस अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:58PM | Updated Date: Oct 21 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के पश्चिमी इलाके में आतंकवादियों की तलाश में की गई छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़ में कम से कम 30 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कल कहा कि इस मुठभेड़ में कई आतंकवादी भी मारे गये हैं। उन्होंने कहा सुरक्षाकर्मी इलाके की तलाशी कर रहे हैं।
 
दो रक्षा सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी संगठन हस्म के आठ आतंकवादियों को पकड़ने के लिए छापे मारे गए। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 30 पुलिस अधिकारी मारे गए है। सूत्रों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने विस्फोट सामग्री का भी इस्तेमाल किया है। आतंकवादियों ने कई बड़े हमले किये हैं जिनमें काहिरा तथा अन्य शहरों के चर्चों के ऊपर ताजा हमले किए गए जिसमें कई लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »