19 Apr 2024, 20:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में गुलेन से संबंध रखने वाले 110 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:49PM | Updated Date: Oct 21 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की ने अमेरिका में रहने वाले इस्लामिक धार्मिक नेता फतहुल्लाह गुलेन के संबंध रखने के आरोप में 110 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। तुर्की की डोगन तथा अन्य मीडिया रिपोर्टों में कल कहा कि गुलेन से संबंध रखने वाले 110 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह गिरफ्तारी वारंट एक जब्त किए गए प्रकाशन कंपनी के प्रबंधकों, साझेदारों तथा कर्मचारियों के खिलाफ है।
 
गुलेन पर गत वर्ष तुर्की में 15 जुलाई को हुए सैन्य तख्तापलट के प्रयास में शामिल होने का आरोप है। तुर्की में सरकार का तख्तापलट करने की विफल कोशिश के बाद कथित षड़यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई में पांच हजार से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है जबकि डेढ लाख लोग को नौकरियों से निकाला गया है जिनमें सरकारी और निजी सेक्टर के लोग शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »