20 Apr 2024, 04:13:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के मस्जिदों में हुए हमलों में मरने वालों की संख्या हुई 72

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:19PM | Updated Date: Oct 21 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में दो मस्जिदों में कल रात हुए आत्मघाती बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित दश्ते-ए-बारची में इमाम जामां मस्जिद में पहला हमला किया गया। इस घटना के समय शिया समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज के लिए एकत्रित हुए थे।

उधर, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि इस आत्मघाती हमले में कम सक कम 39 लोग मारे गये हैं।इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन दावे के समर्थन में किसी प्रकार का सबूत नहीं पेश किया है। वहीं दूसरा हमला घोर प्रांत के एक मस्जिद में किया गया है। घोर प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि एक स्थानीय नेता को निशाना बनाकर किये गये हमले में कम से कम 33 लोग मारे गये। इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।           

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »