19 Apr 2024, 13:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय को बचाने वाली लापता PAK पत्रकार दो साल बाद मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 11:36AM | Updated Date: Oct 21 2017 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में 2 सालों से गुम एक महिला पत्रकार को सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बल एक कथित भारतीय जासूस को तलाश रहे थे, उसी दौरान जीनत शहजादी मिल गई। आपको बता दें कि जासूसी के आरोप में कई भारतीयों को पाकिस्तान की जेल में रखा गया।
 
शहजादी अगस्त 2015 में लाहौर से गायब हो गई थी। पाकिस्तान के मिसिंग पर्सन कमिशन के प्रमुख जस्टिस (रिटायर्ड) जावेद इकबाल ने कहा है कि बलूचिस्तान और खैबर पखतुन्खवा के सूत्रों ने पाक-अफगानिस्तान के बॉर्डर से शहजादी की रिकवरी में प्रमुख भूमिका अदा की है। हालांकि, शहजादी इतने दिन कहां थी और उसे किसने किडनैप किया था, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। शहजादी के परिवार और ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन का मानना था कि शहजादी को पाकिस्तान की ही सीक्रेट एजेंसी ने किडनैप किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »