25 Apr 2024, 11:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान: कंधार के आर्मी कैंप पर हमला, 43 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 1:44PM | Updated Date: Oct 19 2017 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानी आतंकियों के दो कार बम विस्फोट में 43 जवानों की मौत हो गई। आतंकियों ने मयवांड स्थित अफगान नेशनल आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट किया और गोलीबारी की। टोलो न्यूज के मुताबिक, गाड़ियों पर सवार दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। सांसद खालिद पश्तून ने कहा कि 43 जवानों की मौत हुई है।
 
आतंकियों ने बम विस्फोट से पहले सुरक्षाबलों पर गोलीबारी भी की। 17 अक्टूबर को ही अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिया में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुए दो आत्मघाती हमलों और गोलीबारी में प्रांतीय पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »