19 Apr 2024, 18:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी ब्राजील में ग्रीनपीस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 6:00PM | Updated Date: Oct 18 2017 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साओ पाउलो। ब्राजील में अमेजन के वर्षा वन में ग्रीनप्रीस का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक महिला की मौत हो गई। विमान में पांच लोग सवार थे। पर्यावरण समूह ग्रीनपीस ने बताया कि एक इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान सेसना 208 कारवान उत्तरी राज्य अमेजन की राजधानी मानउस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

समूह ने एक बयान में बताया कि हादसे में पायलट और ग्रीनप्रीस के तीन कर्मचारी बच गए और उनकी हालत अच्छी बताई जा रही है। इसमें बताया गया है कि मृत महिला की पहचान उसके परिवार ने की। पुलिस निरीक्षक मिगुएल रिबेरो का हवाला देते हुए बताया कि मारी गई 29 वर्षीय महिला स्वीडन की रहने वाली थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »