23 Apr 2024, 22:17:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में बम धमाका, सात पुलिसकर्मियों की मौत, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 5:23PM | Updated Date: Oct 18 2017 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि पुलिस का एक गाड़ी 35 पुलिसकर्मियों को लेकर क्वेटा सिब्बी रोड़ पर सरियाब मिल इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती खबरों के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने उसी दौरान सड़क के किनारे बम विस्फोट होने का दावा किया। क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की। 
 
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल की आपात सेवा इकाई में लाया गया है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए मौतों की पुष्टि की। 22 घायलों का क्वेटा के अस्पताल में इलाज चल रहा है गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई में बलूचिस्तान आगे है जब तक इलाके में एक भी आतंकवादी है तब तक हम नहीं रूकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला हमारे सुरक्षा बलों को अपने दायित्व का निर्वाह करने से रोक नहीं सकेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »