19 Apr 2024, 23:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के सिनाई में चर्च पर आतंकी हमला, सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 5:34PM | Updated Date: Oct 17 2017 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में करीब 12 इस्लामी आतंकवादियों ने एक स्थानीय बैंक में लूटपाट की और उपयोग नहीं किए जा रहे एक गिरजाघर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इस घटना में तीन नागरिकों सहित सात व्यक्ति मारे गए। रक्षा एवं सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने अल एरिश के मध्य स्थित सेंट जॉर्ज गिरजाघर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों पर रॉकेट चालित ग्रेनेड दागे और गोलीबारी की। कुछ महीने पहले सिनाई में ईसाइयों पर हमलों के बाद गिरजाघर में प्रार्थना रोक दी गई थी।
 
आतंकवादियों ने एक बैंक में लूटपाट भी की और उसके बाद एक मोटरसाइकिल एवं पिकअप वाहन से शहर के दक्षिणी इलाके की ओर भाग गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने पूरा बैंक लूट लिया और भीतर विस्फोटक छोड़ गए। अधिकारियों ने कहा कि झड़पों में एक बच्चे सहित तीन नागरिक, तीन सुरक्षा कर्मी और एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है सभी अधिकारियों ने ये जानकारी नाम गुप्त रखने की शर्त की दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »