19 Apr 2024, 04:41:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय मूल का किशोर बना UK का सबसे 'युवा करोड़पति'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 3:50PM | Updated Date: Oct 17 2017 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय मूल का एक किशोर ब्रिटेन में सबसे छोटी उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो गया है। एक साल से कुछ ज्यादा समय में उसकी ऑनलाइन इस्टेट एजेंसी के कारोबार की कीमत 1.20 करोड़ पौंड आंकी गई है। अक्षय रूपारेलिया सिर्फ 19 साल के हैं। वह स्कूल में पढ़ते है। इस हफ्ते उनकी doorstep.co.uk ब्रिटेन में 18वीं सबसे बड़ी इस्टेट एजेंसी बन गई है। सिर्फ 16 महीने पहले उन्होंने इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। अक्षय का दावा है कि इस अवधि में वह 10 करोड़ पौंड की संपत्तियां बेच चुके हैं। वेबसाइट लॉन्च करने के तीन हफ्ते के भीतर उन्होंने एक संपत्ति और भूमि बेच दी थी। अक्षय ने बताया कि अपनी कंपनी शुरूकरने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से सात हजार पौंड उधार लिए थे। 
 
अब उनकी कंपनी में दर्जनभर लोग कार्य करते हैं। उनकी कंपनी संपत्ति बेचने के लिए ब्रिटेन भर में स्वरोजगार माताओं की मदद लेती है। खास बात यह है कि संपत्ति बेचने के लिए हजारों पौंड वसूलने की बजाय उनकी कंपनी बहुत कम धनराशि लेती है। यह भी इतनी कम अवधि में उनकी कारोबारी सफलता का एक कारण है। अक्षय के पिता कौशिक (57) और मां रेणुका (51) दोनों ही सुन सकने में असमर्थ हैं। अक्षय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र और गणित पढ़ने का प्रस्ताव मिला है, लेकिन उन्होंने फिलहाल कारोबार पर ही ध्यान देने का फैसला किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »