20 Apr 2024, 01:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुषमा ने पाकिस्‍तानी लड़की को भारत का वीजा देने का आदेश दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 1:59PM | Updated Date: Oct 17 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को आंख के कैंसर से जूझ रही पांच साल की एक पाकिस्तानी लड़की को भारत में इलाज के लिए तत्काल चिकित्सा वीजा जारी करने का निर्देश दिया। पांच वर्षीय बच्ची अनामता फारुख के माता-पिता ने बच्ची के चिकित्सा वीजा के लिए आग्रह किया था।
 
सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से तत्काल वीजा जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अस्थि मज्जा प्रतिरोपण के लिए एक और पाकिस्तानी बच्चे को वीजा दिया जा रहा है। स्वराज ने बच्चे के पिता से कहा कि हम आपके बेटे के अस्थि मज्जा प्रतिरोपण के लिए चिकित्सा वीजा दे रहे हैं। मैं उसके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »