23 Apr 2024, 23:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान चुनाव में शिंजो आबे को मिलेगी जबरदस्त जीत: सर्वे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 2:49PM | Updated Date: Oct 16 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्‍यो। जापान में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री शिंजो आबे आगामी चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सकते है। जबकि तोक्यो के लोकप्रिय गवर्नर की नई पार्टी हारती दिख रही है। जापान के प्रमुख अखबर मैनिची शिम्बुन के सर्वेक्षण के अनुसार, आबे की कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 22 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में 465 में से 303 सीटों पर जीत मिल सकती है।
 
एलडीपी के गठबंधन सहयोगी कोमिटो पार्टी को 30 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है। जिससे शक्तिशाली निचले सदन में आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है। सर्वे में तोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके की नवगठित पार्टी ऑफ होप के लिए समर्थन कम होता दिखाई दे रहा है। सर्वेक्षणों में उसे 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »