26 Apr 2024, 03:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 2:39PM | Updated Date: Oct 16 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी विदेश विभाग के महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने रावलकोट/चिरिकोट सैक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए ‘संघर्ष विराम के अकारण उल्लंघन  के मामले में भारतीय उप उच्चायुक्त (DHC) जे.पी. सिंह को तलब किया है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को लेकर इस महीने में उप उच्चायुक्त को तीसरी बार तलब किया है। पाकिस्तान का दावा है कि संघर्ष विराम के उल्लंघन से 2 बच्चों की मौत हुई है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय सेना द्वारा कोटली/नोकियल सैक्टर में  14 अक्तूबर की गई गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत हो गई।
 
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, संघर्ष विराम उल्लंघन को रोकने की मांग के बाद भी भारत लगातार इसका उल्लंघन कर रहा है। नागरिकों को लगातार निशाना बनाना बेहद दुखद है और यह मानवीय गरिमा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के भी विरुद्ध है।' बयान में कहा गया है, भारत की तरफ से किया गया 'संघर्ष विराम उल्लंघन' क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और यह कूटनीतिक के लिए गड़बड़ है। इससे पहले बीते 4 अक्तूबर को भी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की ओर से कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने लेकर भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »